कवर्धा। जिले के रामतला गांव में संचालित राइस मिल में आज तड़के 3-4बजे के करीब भीषण आग लग गई। आगजनी से चावल और जरूरी सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं करीब 1-1.50 करोड़ रुपये के नुकसान होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने तीन से चार घंटे में आग पर काबू पा लिया।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के 3-4बजे इस राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से राइस मिल में रखे चावल और जरूरी सामान जलकर खाक हो गए है। बताया जा रहा है कि करीब 1-1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
मामले की जानकारी ग्रामीणों ने थाना सहित दमकल की टीम को दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। पंडरिया थाना का मामला है. जांच में पुलिस जुटी है. इस राइस मिल में तीन पालियों में धान मिलिंग का काम चल रहा था अचानक बिजली चली गई और मशीनों के बन्द हो जाने से कर्मचारियों द्वारा जांच की जा रही थी तभी मिल में लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगी और बहुत तेजी से पूरे मिल में आग फैल गई थी पंरतु किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है इस आग से माल का नुकसान हुआ है परंतु किसी भी प्रकार से कोई व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है।
