छत्तीसगढ़
दो पक्षो में जमकर मारपीट, एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम रवेली में दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई, शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर यह विवाद हुआ है। मारपीट में ग्राम पटेल प्रदीप ध्रुव व एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है, ग्राम पटेल व ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगो पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने व हमला करने का आरोप लगाया है, घटना के बाद ग्रामीण फिंगेश्वर थाना पहुंच कर हमला करने वालो पर कार्यवाही की मांग कर रहे है।



