रिपोर्टर जस्सू
दुर्ग से इस वक्त की एक घटना वायरल हुई है
जहां एक यात्री बस और पुलिस बस के बीच जोड़दार भिड़ंत हुई
जिसमें पुलिस बस पलटी, और कोई हताहत नहीं
दुर्ग । दुर्ग के मालवीय नगर चौक के पास सुबह सुबह दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही कांकेर यात्री बस और पुलिस लाइन से स्टेशन रोड होते हुए आ रही पुलिस बस में जोड़दार भिड़ंत हो गई।
जिससे पुलिस बस पलट गई गनीमत रही उन दोनों बसों में कोई ड्राइवर छोड़ कोई सवारी नहीं बैठा था जिससे कोई बड़ा हादसा या जानमाल हानि होने से बच गया बताया जा रहा है कांकेर बस पास के पेट्रोल पंप पर जा रहा था । यह मामला मोहन नगर दुर्ग थाना का है बस को थाना में खड़ा कर दिया गया है पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है।
