धमतरी। पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। दरअसल टार्च मांगने पर नहीं देने की बात पर नाराज होकर गुस्से में आरोपी ने अपने पुत्र के सिर पर डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरी के ग्राम अछोली निवासी राजू यादव ने थाना नगरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि टार्च मांगने पर नहीं देने की बात पर नाराज होकर गुस्से में आकर उसके पिता ईतवारू राम यादव ने उसके बड़े भाई राजेश यादव के सिर में लकड़ी के डण्डा से वार कर हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने मर्ग एवं धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
जांच के दौरान थाना नगरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी ईतवारू राम यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया हैं। इस कार्यवाही में थाना नगरी से सउनि श्रीराम पटेल, अनिल यदु, आरक्षक पंकज प्रधान, कल्याण नेताम, गौकरण नेताम, तरूण कोकिला का विशेष योगदान रहा ।
