चोटीवाला के अनशन में समर्थन में लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के कान में नही रेंगी जू
रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। रीवा जिले के किसान नेता विश्वनाथ पटेल चोटीवाला ने शुक्रवार को 80 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर अनशन शुरू कर दिया है। वे रात पेड़ पर ही बिताएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, अनशन चलता रहेगा।
दरअसल, अनुविभागीय अधिकारी हुजूर की मनमानी के खिलाफ विभागीय जांच, पीएचई विभाग तथा बिजली कंपनी के खिलाफ चोटीवाला हाथ व पैर में बेडियां डालकर धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने धरना स्थल पर पहुंच कर आश्वासन दिया था। शुक्रवार की सुबह छह बजे तमरादेश गांव पहुंचकर पीएचई ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत भी करा दी है, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी न तो अभी तक धरना स्थल पहुंचे और न ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की कोई पहल की। इससे नाराज चोटीवाला पेड़ के ऊपर धरने पर बैठ गए है। देर रात तक धरना स्थल पर कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे अब उन्होंने रात पेड़ पर ही बिताई है।
जिला प्रशासन, एसडीएम मामले में कुछ बोलने को कतरा रहे है, हम आपको बता दे की पूर्व भी इनके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर इसी तरह के अनोखे प्रदर्शन किए जाते रहे है, अब देखना यह है की इनकी मांगों को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है,
