छत्तीसगढ़

रेत उत्खनन पर किसानों का विरोध 

Farmers' protest against sand mining

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद : गरियाबंद के फिंगेश्वर में रेत उत्खनन कर रेत निकालने बनाए जा रहे रास्ता को लेकर जमकर हंगामा हुआ किसानों का आरोप है कि रेत खदान 3 किलोमीटर दूर गणेशपुर में स्वीकृत है लेकिन रेत निकालने काजू बगीचा में पेड़ काट कर नदी का किनारा और पिचिंग तोड़कर रास्ता बनाया जा रहा है जिसको लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने रेत ठेकेदार पर मनमानी और धमकाने का आरोप लगाया है। मौके पर एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में किसान और रेत संचालक के बीच जमकर बहस भी हुई। वही SDM ने तत्काल काम रोक कर रेत खदान संचालक को तोड़े गए पिचिंग बनवाने और स्वीकृति क्षेत्र से ही रेत निकालने के निर्देश दिए है। किसानों ने कार्यवाही की मांग कि मांग पूरी

नही होने पर चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी दिए है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button