सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गुड न्यूज है, जहां उन्हें सरकार की तरफ से कई फसलों का मुफ्त बीज दिया जा रहा है। इन फसलों में चना, मटर और मसूर समेत कई फसलें शामिल हैं। किसानों को इन फसलों का बीज फ्री में पाने के लिए कृषि दर्शन पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी, जहां ऑनलाइन बुकिंग का आखिरी तिथि 25 सितंबर तय की गई है। अगर कोई किसान निर्धारित समय तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे, उन्हें इसके बाद मिनी किट का फायदा नहीं मिलेगा। बता दें कि मिनी किट में चना का 16 किलो, मटर का 20 किलो और मसूर का 8 किलो का पैकेट शामिल होगा। यदि सरकार के सामने तय से ज्यादा आवेदन आते हैं तो लाभार्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। इसमें जिन किसानों के नाम निकलेंगे, उन्हें फ्री बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इन लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति करेगी।
उत्तर प्रदेश के किसानों को मुफ्त में मिलेगा फसलों का बीज
Farmers of Uttar Pradesh will get crop seeds for free
