लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लाक के दीवान मुडा धान खरीदी केंद्र में किसानों ने हंगामा कर दिया है, सुबह से खरीदी बंद है। हंगामे के बाद देवभोग तहसीलदार और अन्य अफसर पहुंच कर समस्या सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दरअसल हाल ही में मंत्रालय से जारी एक पत्र वायरल हुआ है जिसमें हमाली और बोरा भराई की राशि प्रति क्विंटल शासन द्वारा समिति को भुगतान किए जाने का जिक्र है। ऐसे में तौल के लिए हमलों द्वारा किसानों से प्रति बोरा 15 रूपये लिया जा रहा। किसान इस अतिरिक्त रुपए को नहीं देने पर अड़े हुए थे। हालांकि तहसीलदार ने टिम के साथ मौके पर पहुंच, नियम से खरीदी और खरीदी के बदले हेमालो को दी जाने वाले रूपाए शासन द्वारा निर्धारित दर पर करने का निर्देश दिया। जिसके बाद खरीदी शुरू हो सका।