मंत्रालय घेराव में किसानों और पुलिस आमने-सामने
Farmers and police face off during the siege of the ministry.
लोकेशन:- बालोद/रायपुर
रिपोर्टर:- मीनू साहू
बालोद/रायपुर :- नकली उर्वरक और कीटनाशकों के खिलाफ बालोद राजनांदगांव कांकेर मोहला मानपुर और अन्य जिले के हजारों किसानों ने राजधानी रायपुर में मंत्रालय का घेराव किया। आंदोलन का नेतृत्व शिव शंकर गौर ने किया। किसानों का आरोप है कि बाजार में कथित रूप से नकली कृषि सामग्री बिक रही है और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जा रही है।मंत्रालय पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया और कई लोगों को हिरासत में लेकर तूता क्षेत्र पहुंचाया।किसानों ने पूरे समय सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता तो किसानों को राजधानी में आंदोलन करने की नौबत नहीं आती।



