हमर प्रदेश/राजनीति

किसान नेता तेजराम विद्रोही अपने 210 साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रदेश सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने राजिम में कराया पार्टी प्रवेश

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद अब पूरे दमखम से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है इस बीच राजिम विधानसभा के राजिम में सदस्य्ता ग्रहण समारोह एवं बदलाव यात्रा के आयोजन में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी एवं पंजाब विधायक हरदीप सिंह मुंडिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जिन्होंने तेजराम विद्रोही को उनके 210 समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में प्रवेश दिए।


मुख्य अतिथि हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी दिल्ली और पंजाब में किये जा रहे काम हमारा उदाहरण है। छत्तीसगढ़ के जाने माने किसान नेता जिन्होंने दिल्ली सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाया तभी से विद्रोही का नाम, काम और छवि हम सबको मालूम हो गया था। उनका 210 परिवारों के सदस्यों को साथ लेकर पार्टी के साथ जुड़ना गरियाबंद जिला ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूती प्रदान किया है।


तेजराम विद्रोही ने कहा कि हम किसान मजदूर एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर जन आंदोलनों के माध्यम से सड़क की संघर्ष में है यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी जो जन आंदोलन से ही निकल कर सामने आया है उनके साथ जुड़ना राजनीतिक विकल्प को मजबूत करना है इसके साथ साथ आम जनता की बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना है जिसके लिए सड़क और संसदीय संघर्ष की आवश्यकता है।


सभा को अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, आम आदमी पार्टी के सचिव उत्तम जायसवाल, लोक सभा प्रभारी संतोष चन्द्राकर, पलविंदर सिंह पन्नू, सुरेन्दर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर उत्तम कुमार साहू, जहुरराम साहू, पवन कुमार साहू, ललित कुमार साहू, रेखुराम साहू, मोहन लाल साहू, मनोज कुमार साहू, नंदू ध्रुव, सोमन यादव, होरीलाल साहू, श्रीमत सीताबाई, संतोषी, संगीता, धीरज शर्मा सहित सभी किसान संगठन के सदस्य व आम आदमी पार्टी के गरियाबंद जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती रामबाई दिवान, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रसेन सिन्हा, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव, पांडुका ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम साहू, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव , राजिम सर्किल प्रभारी लोकेश साहू, पवन सक्सेना, मोहन चक्रधारी, रूखमणी साहू, पुरुषोत्तम चन्द्राकर, अरविंद शर्मा, राजा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण यादव एवं आभार व्यकर रुद्रसेन सिन्हा ने किया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button