छत्तीसगढ़
आस्था और प्रकृति को मिलेगा नया आयाम: कांदाडोंगर व ऋषिझरन को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की पहल-देवेंद्र सिंह ठाकुर
Faith and nature will get a new dimension: Initiative to include Kandadongar and Rishijharan in the tourism map – Devendra Singh Thakur

देवीचरण ठाकुर

देवभोग_प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जनपद पंचायत देवभोग के सभापति देवेंद्र सिंह ठाकुर ने राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर देवभोग विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र कांदाडोंगर एवं ऋषिझरन (ऋषिझरण) को पर्यटन विभाग में शामिल करने हेतु विस्तृत आवेदन प्रस्तुत किया।

मुलाकात के दौरान श्री ठाकुर ने मंत्री को अवगत कराया कि कांदाडोंगर लगभग 40 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं का संगम है। यहां वर्ष भर धार्मिक गतिविधियां एवं सामाजिक आयोजन होते रहते हैं। वहीं ऋषिझरन देवभोग क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। घने वनों के बीच स्थित यह स्थल तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है।

*प्रस्तावित विकास कार्य*
दोनों स्थलों को पर्यटन मानचित्र में शामिल कर निम्न निर्माण कार्यों की मांग की गई है—मुख्य सड़क से सी.सी. रोड निर्माण,पहाड़ी मार्ग पर सीढ़ी निर्माण,सामुदायिक भवन निर्माण,रंगमंच निर्माण,सार्वजनिक शौचालय निर्माण,सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना

*विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग प्रस्ताव*
प्रदेश मंत्री श्री ठाकुर द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों के लिए भी विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु आवेदन सौंपे गए हैं—
1.ग्राम पंचायत गोडियारी (कांदाडोंगर क्षेत्र),मुख्य सड़क से गुढ़ी स्थल तक सी.सी. रोड (दो चरणों में),सामुदायिक भवन (25 लाख),रंगमंच निर्माण (5 लाख),पहाड़ी मार्ग पर सीढ़ी निर्माण (1 करोड़),सामुदायिक शौचालय (10 लाख),माता गुड़ी निर्माण (5 लाख),सोलर स्ट्रीट लाइट (10 लाख)।
2.ग्राम पंचायत सरगीगुड़ा_मुख्य सड़क से प्राचीन शिव मंदिर तक सी.सी. रोड (10 लाख),काली माता गुड़ी निर्माण (5 लाख)।
3. ग्राम पंचायत धुमरगुड़ा_मुख्य सड़क से हनुमान मंदिर तक सी.सी. रोड (10 लाख)वार्ड क्रमांक 2 में रंगमंच निर्माण (2 लाख)
4. ग्राम पंचायत उरसीपानी (ऋषिझरन क्षेत्र)_सी.सी. रोड निर्माण (10 लाख),सामुदायिक भवन (15 लाख),रंगमंच (5 लाख),सामुदायिक शौचालय (5 लाख),सोलर स्ट्रीट लाइट (10 लाख)
*मंत्री का आश्वासन, एक स्थल के लिए तत्काल घोषणा*
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आवेदन स्वीकार करते हुए प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही ग्राम सरगीगुड़ा स्थित काली माता मंदिर के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा भी की गई।
*क्षेत्रवासियों में उम्मीद*
यदि कांदाडोंगर एवं ऋषिझरन को पर्यटन विभाग में शामिल किया जाता है, तो इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा देवभोग की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।



