नक्सलियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में आईईडी बना ने का सामान मिला
देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
गरियाबंद_जिला गरियाबंद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना शोभा और थाना पायलीचंवड (जुगाड़) क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईबीनाकछार, कोदोमपाली और भूतबेड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में छिपाई गई आईईडी बनाने की सामग्री, कुकर, वायर, फटाखा और अन्य राशन सामग्री बरामद की गई है।
तीन स्थानों से बरामद विस्फोटक सामग्री
जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर, थाना शोभा एवं थाना पायलीचंवड पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 नवम्बर 2025 को सघन सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान टीम को जंगल के तीन अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक मिले।
बरामद सामग्री में —
आईईडी बनाने का सामान,
04 नग कुकर बम,इलेक्ट्रिक वायर,फटाखा और अन्य राशन सामग्री शामिल हैं।
इंटेलिजेंस इनपुट पर हुई कार्रवाई
सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन पुलिस पार्टी को नुकसान पहुँचाने की नीयत से विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे हैं।
इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण शुक्ला के निर्देशन में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
सर्चिंग के दौरान एक-एक स्थान पर बारीकी से तलाशी लेते हुए पुलिस ने विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली।
बड़ा हादसा टला
अगर यह विस्फोटक नष्ट नहीं किए जाते तो किसी भी समय सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुँच सकता था।
पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता से एक बड़ी नक्सली साजिश विफल हो गई।
एसपी ने की टीम की सराहना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण शुक्ला ने कहा _ “पुलिस जवानों ने कठिन परिस्थितियों में सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों की बड़ी योजना को नाकाम किया है।”
उन्होंने सर्चिंग में शामिल जवानों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र में आगे भी सघन तलाशी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।
