रतलाम। शहर के व्यस्त चांदनी चौक क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आर्म्स दुकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद दुकान में आग लग गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसने के बाद एक व्यक्ति का मदद मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार चांदनी चौक स्थित अब्दुल कादरी की आर्म्स दुकान में बंदूकें और अन्य सामग्री रखी हुई थी। घटना के बाद दुकान के भीतर खाली कारतूस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि दुकान में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, इसी दौरान निकली चिंगारी बारूद पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया।
सराफा बाजार में बंदूक की दुकान में धमाका, आग में 3 झुलसे
Explosion at gun shop in Sarafa Bazaar, 3 injured in fire
