छत्तीसगढ़
गरियाबंद में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर महुआ शराब जब्त; दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज
Excise Department action in Gariaband: 22 liters of Mahua liquor seized; cases registered against two accused.

गरियाबंद। आबकारी विभाग ने 22 सितंबर 2026 को वृत्त गरियाबंद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 22 लीटर महुआ शराब जब्त की। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य 4,400 रुपये बताया गया है।
विभाग के अनुसार कार्रवाई में परदेशी राम साहू, निवासी नवाडीह, थाना छुरा और उगेश ध्रुव, निवासी वनलोहझर, थाना फिंगेश्वर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव सहित आबकारी विभाग के स्टाफ की भूमिका रही।



