छत्तीसगढ़

विश्व स्तनपान के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम

Event organized to mark World Breastfeeding Week

डिपाॅर्टमेन्ट ऑफ नर्सिग आई. टी. एस. महाविद्यालय के तरफ से जिला अस्पताल गरियाबंद में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 (01 अगस्त से 07 अगस्त तक) मनाया गया इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. यशवंत चौहान (सिविल सर्जन) एवं डाॅ. शंकर पटेल (अस्पताल प्रबंधक) जी ने की। जिसमें डिपाॅर्टमेन्ट ऑफ नर्सिग के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ – नाटक एवं महाविद्यालय मे पैनल चर्चा, वाद – विवाद का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे विद्यार्थियो द्वारा बढ़ – चढकर हिस्सा लिया गया जिसका मुख्य विषय जीवन की सतत शुरूआत के लिए स्तनपान जो कारगर है उसे मजबूत बनाएं। जैसे की जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करना और शुरूआती छह महीने तक केवल मां का दूध देना। जिसमें मां और नवजात शिशु दोनो के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान कैसे रखा जाता है। नुक्कड़ – नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा समस्त प्राध्यापाकों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button