केंद्र व राज्य के आधे दिन की छुट्टी के घोषणा के बाद भी एलएनटी सहयोगी कंपनियां मैं काम जारी रखा

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके स्थान

बैलाडीला। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश का उड़ाया गया मजाक आज अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी कंपनियां अपना कार्य बंद रखी हैं।

यहां तक की एनएमडीसी नवरात्र कंपनी ने भी अपना काम बंद रखा है, वहीं पर एनएमडीसी के अंदर में काम कर रहे हैं एलएनटी और कुछ छोटी कंपनियां राज्य शासन एवं केंद्र शासन का धडले से मजाक उड़ा रही हैं।

रोजाना की तरह आज भी सुबह से ही अपने लेबरों को काम में बुलाकर कार्य चालू रखा हुआ है। हमारे द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया कि यह सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है हमारे लिए नहीं और हम अपना कार्य जारी रखेंगे

Exit mobile version