EOW की दबिश से मचा हड़कंप

EOW raid causes a stir

रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों में पहुंचे एक दर्जन अधिकारी कर्मचारियों ने ठेकेदार दीपेश गांधी के घर और आफिस में जांच शुरू की है। सुबह से जमीन अधिग्रहण और मुआवजा संबंधी दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इस परिवार के कुछ अन्य लोगों पर एक माह पहले कुरूद और धमतरी में ईडी ने दबिश दी थी। और लाखों के जेवर, वाहन और जमीन के दस्तावेज सीज कर चुकी थी। वहीं जय प्रकाश गांधी को तो गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इनके साथ एक पूर्व मंत्री के भाई को भी ईडी ने जांच के दायरे में घेरा हुआ है।

Exit mobile version