रायपुर: शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आकर रायपुर जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किले बढ़ गई है। बुधवार को ईओडब्ल्यू ने अपने यहां दर्ज केस में चैतन्य को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए 13 दिन यानि छह अक्टूबर तक की पुलिस रिमांड पर लिया है। चैतन्य को गिरफ्तार करने जांच एजेंसी ने विशेष कोर्ट में प्रोडेक्शन वारंट आवेदन लगाया था, जिस पर सुनवाई हुई। इस दौरान चैतन्य को जेल से कोर्ट लाया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने मामले में पूछताछ करने रिमांड पर लेने कोर्ट में आवेदन लगाया। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने छह अक्टूबर तक चैतन्य को ईओडब्ल्यू को सौंपने का आदेश दिया।
ईओडब्ल्यू ने चैतन्य को गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया
EOW arrested Chaitanya and remanded him till October 6.
