छत्तीसगढ़

ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी की टीम ने 15 जगहों पर मारा छापा, पूर्व एमडी गिरफ्तार

रायपुर। शराब घोटाले मामले में ACB-EOW की कार्रवाई जारी है। अनवर ढेबर और अरबिंद सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी की टीम ने गुरुवार सुबह शराब कंपनी के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी की टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव में छापेमारी की है। तक़रीबन एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी की टीम ने आज सुबह शराब स्कैम से जुड़े 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। जिसमें आधा दर्जन आबकारी विभाग के अफसर शामिल हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ईओडब्लू की टीम आज सुबह पौने 6 बजे इन अफसरों और शराब माफियाओं के करीबी लोगों के ठिकानों पर पहुंच गई थी। चूंकि आज मौसम बारिश जैसा था इसलिए अधिकांश लोग लंबी नींद में थे। सुबह जैसे ही टीम ने डोर बेल बजाई तो जब दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि, पुलिस के साथ ईओडब्लू की टीम खड़ी है। यह देख उनके होश उड़ गए।

एक तरफ जहां छापेमारी की कार्रवाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ कारोबारी अनवर ढेबर और अरबिंद सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ चल रही है। कल ही कोर्ट से ईओडब्लू को दोनों की 12 अप्रैल तक रिमांड मिली है। दोनों से ब्यूरो मुख्यालय में ही पूछताछ की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो दोनों को अरुणपति त्रिपाठी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करनी है इसलिए त्रिपाठी की जरूरत थी। मगर सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद त्रिपाठी फरार था। ईओडब्लू के अफसरों ने फिर मुखबिरों को लगाया और 8 अप्रैल को पता चला कि, त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज में किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ हैं। जिसके बाद यहां से तुरंत ईओडब्लू की टीम रवाना हुई। टीम कल शाम गोपालगंज पहुंचने के बाद होटल में रुक गई और आज तड़के रिश्तेदार के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button