जिला ब्यूरो: मीनू साहू
बालोद :- बालोद में सिन्हा डड़सेना कलार समाज का तहसील स्तरीय आयोजन एकता और उत्साह का प्रतीक बन गया। संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने विशेष अतिथि के रूप में मंच साझा किया और समाज भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
Vo उन्होंने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन से नई पीढ़ी में परस्पर सम्मान और समझ बढ़ती है। कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। संगीता सिन्हा ने समाज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर एकजुटता पर बल दिया।
