सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़, जवानों ने किया माओवादियों के डेरा एवं स्मारक स्थल को ध्वस्त

भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्रिया, विस्फोटक, टेलरिंग टीम का सामान एवं दवाईयां बरामद
बीजापुर। सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने माआवादियों के डेरा एवं स्मारक स्थल को ध्वस्त कर दिया। वहीं जवानों ने डेरा से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्रिया, विस्फोटक, टेलरिंग टीम का सामान एवं दवाईयां बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं डीआरजी बीजापुर की संयुक्त टीम 19 जून को थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत पीड़िया की ओर माओवादी विरोधी अभियान निकली थी। अभियान के दौरान 20 जून को पीड़िया के अलग-अलग जगहों पर माओवादियों के सशस्त्र टीम के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने माआवादियों के डेरा को ध्वस्त करने के साथ माओवादी स्मारक स्थल को भी ध्वस्त किया।

वहीं माओवादी डेरा से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्रिया, विस्फोटक, टेलरिंग टीम का सामान एवं दवाईयां बरामद किया गया है। उक्त मुठभेड़ के दौरान संयुक्त सुरक्षा बलों के द्वारा की गई कार्यवाही ओर घटना स्थल में साक्ष्यो के आधार पर इस मुठभेड़ में 2-3 नक्सलियों के घायल होने अथवा मारे जाने की भी संभावना है।
प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल
अभियान से वापसी के दौरान आज कुरूष के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी दंतेवाड़ा के एक जवान अजय मंडावी को सामान्य चोंटे आई है, जवान को उचित उपचार के लिये बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है ।


