हमर प्रदेश/राजनीति
दो सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सहायक संघ ने खोला मोर्चा, रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गरियाबन्द @ लोकेश्वर सिन्हा। आज गरियाबन्द में रोजगार सहायक संघ ने अपनी दो सूत्री मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज गरियाबन्द के तिरंगा चौक से लेकर कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

रोजगार सहायक संघ ने नियमितीकरण और पंचायतकर्मी नियमावली लागू करने की मांग की। अपनी मांग को लेकर रोजगार सहायक संघ ने मांगे पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की बात कह रहे है, वही रोजगार सहायकों के हड़ताल में जाने से पीएम आवास और कई महत्वपूर्ण योजना ठप्प पड़ जाएगा व गांव में मजदुर वर्ग रोजगार से वंचित हो जायेंगे।



