रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड रीवा के कर्मचारियों ने माननीय उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि श्री संजय पांडेय, कार्यवाहक मंत्री महोदय खंड रीवा द्वारा समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते विभागीय कामकाज ठप हो गया है और कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि 16 सितंबर को जब वेतन भुगतान की मांग को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट हुए तो कार्यवाहक मंत्री द्वारा कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे जबरन हस्ताक्षर कराए गए और कहा गया कि यदि उन्होंने विरोध किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने और मंत्री के कार्यवाहक द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित वेतन भुगतान और कार्यस्थल पर सम्मानजनक माहौल बहाल किए बिना विभागीय कार्य प्रभावित होते रहेंगे।
ज्ञापन पर विभाग के विभिन्न कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया।
कर्मचारियों की मांग है कि सरकार तुरंत संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करे और सभी को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
