देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
देवभोग_जय कचना ध्रुवा निजी कर्मचारी संघ देवभोग (जिला गरियाबंद) ने आज व्यापारी संघ देवभोग को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। साप्ताहिक अवकाश एवं दुकान खोलने-बंद करने का समय निर्धारण की मांग संघ के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी निर्धारित की जाए। साथ ही दुकानों के खुलने और बंद होने का एक समान समय तय किया जाए।
सुबह 8 से रात 8 बजे तक दुकानें खुलने का प्रस्ताव
संघ ने प्रस्ताव रखा है कि देवभोग बाजार क्षेत्र की सभी दुकानें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही खुली रहें।
उन्होंने कहा कि इससे व्यापार में अनुशासन बनेगा और कर्मचारियों को भी पर्याप्त विश्राम का समय मिलेगा।
संघ ने जताई चिंता — कर्मचारियों पर बढ़ रहा है काम का बोझ
संघ ने कहा कि लगातार बिना छुट्टी के काम करने से निजी कर्मचारी मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाते हैं।
इसलिए हर सप्ताह एक दिन छुट्टी अनिवार्य की जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सके।
अध्यक्ष भोलेसिंह मांझी की मांझी_“हमारी मांग बहुत ही सामान्य है। देवभोग के सभी दुकानदारों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दें और दुकान खोलने-बंद करने का निश्चित समय तय करें। इससे बाजार में अनुशासन रहेगा और कर्मचारियों को भी न्याय मिलेगा।”
संघ ने सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस विषय पर जल्द ही व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की जाए।
संघ ने उम्मीद जताई है कि व्यापारी संघ देवभोग इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगा।
