हाथी का आतंक : विशेष पिछड़ी जनजाति की कमार महिला को हाथी कुचल कर उतारा मौत के घाट

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पाण्डुका रेंज में एक बार फिर दंतैल हाथी का आतंक देखने को मिला है, चंदा दल से बिछड़ कर बीते एक माह से पाण्डुका व फिंगेश्वर रेंज इलाके में लगातार घूम रहा हाथी ME–3 ग्रामीणों के लिए यमराज से कम साबित नही हो रहा, आज सुबह पाण्डुका रेंज के पोंड ग्राम की महिलाएं ठाड़ पथराके जंगल में जंगली मशरूम निकालने गए थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया, मौके पर विशेष पिछड़ी जनजाति की कमार महिला बरमत बाई कमार को कुचल कर मार डाला।

वही दूसरी महिला मंगली बाई हमले से बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है, हमले के बाद हाथी उसी स्थल के आसपास मंडराता रहा, जिसके कारण मृतिका का शव लाने में वन अमला को लगभग 3 से 4 घंटे तक मशक्कत करना पड़ा, हाथी के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है, इसके साथ ही पोंड, कूकदा, नागझर सहित 10 से अधिक गांव में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version