रायपुर में हर गुरुवार बिजली समस्या समाधान शिविर
Electricity grievance redressal camp in Raipur every Thursday

रायपुर। राज्य बिजली वितरण कंपनी द्वारा मोर बिजली एप के जरिए शुरू की गई ई-केवाइसी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कतों को देखते हुए बिजली कंपनी ने विशेष कदम उठाया है।
नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आधार कार्ड और उपभोक्ता क्रमांक में दर्ज नाम में अंतर या बदलाव के कारण जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाइसी नहीं हो पा रहा है, उनके समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
नगर संभाग कार्यालयों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन
सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त-एक) एम. विश्वकर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब हर सप्ताह गुरुवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग कार्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होंगे।
कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि ई-केवाइसी में किसी भी तरह की समस्या या नाम-आधार भिन्नता के निराकरण के लिए वे निर्धारित समय पर अपने नजदीकी नगर संभाग कार्यालय में पहुंचकर आयोजित शिविर का लाभ उठाएं और प्रक्रिया पूरी कराएं।



