गरियाबंद में बिजली विभाग का डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक, अब दफ्तर बैठे ही कट रहे हैं स्मार्ट मीटर के कनेक्शन…

Electricity department's digital surgical strike in Gariaband, now smart meter connections are being cut right in the office...

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बिजली बिल का भुगतान न करने वालों और मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और हाईटेक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने अब सीधे ‘डिजिटल वार’ छेड़ते हुए बिना फील्ड में जाए ही सैकड़ों उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई विभाग की ताकत गरियाबंद ईई हेमंत कुमार ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब विभाग काफी हाईटेक हो गया है। अब कर्मचारियों को किसी के घर जाकर कनेक्शन काटने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि बकाया राशि होने पर दफ्तर से ही ऑनलाइन कमांड के जरिए बिजली गुल कर दी जाती है। गरियाबंद संभाग करोड़ों की वसूली के लिए सख्त एक्शन बिजली विभाग को 67 हजार 904 उपभोक्ताओं से लगभग 66 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपये वसूलने हैं। इसी कड़ी में अब तक 1 हजार 924 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं जिनसे 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा की राशि लेना शेष है। विभाग की इस सख्ती का असर भी दिखने लगा है। कनेक्शन कटने के बाद करीब 350 उपभोक्ताओं ने तुरंत 14 लाख 16 हजार रुपये जमा कर दिए हैं। राजिम संभाग में तो जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल कर 386 बकायादारों के कनेक्शन ऑनलाइन ही काट दिए गए हैं। और मीटर से छेड़छाड़ करने वालों पर दर्ज हुई FIR

विभाग केवल बिल वसूली तक ही सीमित नहीं है बल्कि बिजली चोरी रोकने के लिए भी कड़े कदम उठा रहा है। जिले में स्मार्ट मीटर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने वाले कुल 80 लोगों पर विभाग ने एफआईआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की गाज गिराई है।

वही विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समय पर बिल का भुगतान नहीं किया गया या मीटर के साथ कोई छेड़छाड़ की गई तो बिना किसी सूचना के कनेक्शन काट दिया जाएगा।

 

 

 

Exit mobile version