बस्तर सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा का चुनावी दौरा

रिपोर्टर: सोमनाथ यादव

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की प्रचार प्रसार से चल रहे हैं। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने कमर कस ली है और धुआंधार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जहां आज विधायक एवं सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के रामनगर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस क्षेत्र से 20 साल से भाजपा के सांसद रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में किसी ने कोई ध्यान नहीं दियाहै। भाजपा में सिर्फ झूठे वादे किए गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी प्रत्याशी भारी मतों से जीत रही है।

वही विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओ को 1 लाख रूपये, युवाओं को रोजगार सहित कांग्रेस के द्वारा जारी मेनिफेस्टो के अनुसार लोगों को लाभ दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 के 11 सीटों पर कांग्रेस जीत रही है और देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी बन रहे हैं।