देश-विदेश

सीएम सरमा को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 30 अक्टूबर तक मांगा जवाब

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को कारण बताओ नोटिस भेजा है। कवर्धा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक विवादित बयान दिया था,  जिसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर 30 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।

बता दें की विगत दिनों सीएम सरमा कवर्ध में चुनाव प्रचार के दौरान कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर पर विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि उन्होंने अपने बयान का स्पष्टीकरण भी दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिमंत बिश्वा सरमा ने समाज के कुछ वर्गों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की मंशा से ये टिप्पणियां कीं। कांग्रेस ने ज्ञापन में ‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए लोक सेवकों और सैनिकों को दिए गए सरकारी आदेशों’ के खिलाफ शिकायत की है। उसका कहना है कि सरकार का यह कदम आदर्श आचार संहिता और केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियमावली, 1964 का उल्लंघन है।

सरमा के इस बयान के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए असम के मुख्यमंत्री को कारण बताओ नोटिस भेजा है। सरमा को 30 अक्टूबर सोमवार शाम 5 बजे तक अपना जवाब पेश करने के लिए कहा है, नहीं तो चुनाव आयोग उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button