हमर प्रदेश/राजनीति
गरियाबंद जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद में भी मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहार ईद-मिलादुन्नबी बड़े ही हर्षोल्लास और कौमी एकता का संदेश देते हुए मनाया गया। वही जिले के फिंगेश्वर शहर में जुलूस निकाली गई। भाईचारे के साथ सभी एक दूसरे को बधाई देते दिखे। पैगम्बर मुहम्मद सहाब के जन्मदिन को समाज के लोग खुशहाल व सौहार्दपूर्ण माहौल में मना कर परचम कुशाई की और हिंदुस्तान की खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी गई।




