लोकेशन सुपेला भिलाई
रिपोर्टर जस्सू
सुपेला भिलाई ।छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री दर बढ़ा दी गई उसके विरोध में दुर्ग में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया था एवं काले झंडे और काले कपड़े पहन कर विरोध कर रहे थे जिसमें पुलिस से झूमा झटकी और विरोध इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा जिसमें कई पुलिस वालों को भी चोटें आई एवं कई प्रदर्शन कारी भी घायल हुए लाठी चार्ज के विरोध में आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुपौल चौक में पुतला दहन कर भारी विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क बढ़ा कर जमीन ब्रोकरों को बेरोजगार कर दिया महतारी बंधन का पैसा देने के लिए सरकार आम जनता की जेब काट रही है कांग्रेस के समय में बिजली बिल हाफ था आज बिजली का उत्पादन छत्तीसगढ़ में हो रहा उसके बाद भी बिजली की दर बढ़ा दी गई आए दिन हत्या लूट चाकू बाजी की घटनाओं पे सरकार नियंत्रण खो चुकी है इन सभी घटनाओं को ले कर यूथ कांग्रेस आक्रोशित है और आगे उग्र प्रदर्शन के लिए तैयार है।



