छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति
सीएम के कलेक्टर कॉन्फ्रेंस का असर : जिला अस्पताल पंहुचा कलेक्टर, भर्ती मरीजों का न केवल हाल जाना

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद में भी सीएम साय के कलेक्टर कॉन्फ्रेंस का साफ असर दिखा, मिले निर्देश के मुताबिक बीती रात कलेक्टर दीपक अग्रवाल जिला अस्पताल की व्यवस्था की टोह लेने पहुंच गए, भर्ती मरीजों का न केवल हाल जाना बल्कि उपचार व अन्य सुविधाओं का फीड बैक भी लिया।
कलेक्टर ने माना की अस्पताल में मैनेजमेंट के अभाव के चलते इमरजेंसी के समय एंबुलेंस नही मिल रहा है, मैनेजमेंट में सुधार के निर्देश के साथ साथ वार्डो की संख्या बढ़ाने हेतु विचार भी प्रदाशन कर रही है, ताकि ओपीडी और आईपीडी में लग रही मरीजो की भिड़ को व्यवस्थित किया जा सके।बेहतर संचालन हेतु अफसरों की सतत निगरानी ड्यूटी लगाने की बात भी कलेक्टर कर रहे।



