Raipur : अपने आकाओं को खुश करने में लगी ईडी, अन्यायी और अत्याचारियों पर चलती है हनुमान जी की गदा- मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि बजरंगबली की कृपा कांग्रेसी पर ही रहेगी। हनुमान जी की गदा अन्यायी और अत्याचारियों पर चलतीं है भष्ट्राचारियों पर गदा गिरेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने आकाओं को खुश करने में ईडी लगीं हुईं हैं। सबको पता है जनता का भरोसा कांग्रेस पर है और कांग्रेस की सरकार आ रहीं है इसलिए बदनाम करने की कोशिशें जारी हैं। भाजपा के दामन में खून के छींटें है, जब तक धरती लाल नहीं होती, इनको चैन नहीं मिलता। कर्नाटक चुनाव में पूरे देश की निगाहें है। एक तरफ खूब पैसा बांटा जा रहा है, दूसरी तरफ हमें जनता का ख़ूब प्यार मिल रहा है।

Exit mobile version