छत्तीसगढ़

लोरमी में धूल का कहर: राहगीरों के लिए बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन से उठी पानी छिड़काव की मांग

Dust storm in Lormi: Difficulties for pedestrians increased, demand for water sprinkling from the administration

जिला संवाददाता मुंगेली 

माखनसिंह की खास रिपोर्ट 

लोरमी (छत्तीसगढ़) – नगर में इन दिनों फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के चलते धूल का भारी गुबार उठ रहा है, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोरमी कॉलेज से लेकर गोंड खाम्ही तक लगभग 8 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पूरे क्षेत्र में धूल का अंबार लग गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के चलने से धूल इतनी अधिक उड़ रही है कि पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। इससे न सिर्फ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं।

गौरतलब है कि लोरमी को नगर निगम से नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद भी विकास कार्यों की गति धीमी नजर आ रही है। नगर पालिका क्षेत्र होने के बावजूद धूल नियंत्रण जैसे बुनियादी कार्यों में लापरवाही देखी जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा और सीएमओ चंदन कुमार शर्मा से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल को नियंत्रित किया जा सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से टैंकरों द्वारा पानी डलवाया जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन कितनी जल्दी हरकत में आता है और नागरिकों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button