छत्तीसगढ़ में दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर 6.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

Durg is the hottest in Chhattisgarh, Ambikapur is the coldest at 6.9 degrees Celsius.

रायपुर। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोई सक्रिय प्रणाली नहीं है। ऐसे में रात का तापमान लगातार नीचे उतरने के चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड और तेज महसूस होगी। प्रदेश में गुरुवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा, जिसके चलते सुबह और देर शाम ठंड का असर और गहरा महसूस हुआ। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, सामान्य से 0.6 डिग्री कम, और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह की नमी 62-79 प्रतिशत तक रही, जबकि शाम तक यह घटकर 38-59 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। दिनभर खुश्क हवाओं ने वातावरण को अधिक शुष्क बनाए रखा।

Exit mobile version