छत्तीसगढ़

दुर्ग जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने संभाला पदभार, किसानों के हित को बताया प्राथमिकता

Durg District Cooperative Bank President Preetpal Belchandan assumed charge, said the interests of farmers are a priority.

रिपोर्टर जस्सू
दुर्ग .. दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने आज विधिवत रूप से अपने पद का पदभार ग्रहण किया। दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में यह औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण समारोह में श्रीमती रजनी बघेल, श्रीमती अलका बागमर, दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जितेंद्र वर्मा एवं शिव चंद्राकर की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रीतपाल बेलचंदन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि अविभाजित दुर्ग जिला—दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा—के किसानों, कृषक समूहों और सहकारी समितियों के हितों की रक्षा और उन्नति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता को सशक्त माध्यम बनाकर किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि विश्वास, सहभागिता और विकास के मूल मंत्र को आधार बनाकर किसानों को समय पर ऋण, बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और पारदर्शी व सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी जनप्रतिनिधियों, सहकारी साथियों और किसानों के सहयोग से दुर्ग संभाग में सहकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button