टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर सियासी और धार्मिक विवाद छिड़ गया है। टेक्सास सीनेट चुनाव के रिपब्लिकन उम्मीदवार अलेक्जेंडर डंकन ने इस प्रतिमा को झूठा हिंदू भगवान बताकर सोशल मीडिया पर बयान दिया। उसके बाद अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता पर नई बहस छिड़ गई। डंकन ने बाइबल का हवाला देते हुए मूर्तिपूजा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम एक क्रिश्चियन नेशन हैं, लेकिन उनके बयान को हिंदू संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भड़काऊ बताया है।
डंकन ने हनुमान प्रतिमा को झूठा हिंदू भगवान बताया
Duncan calls Hanuman statue a false Hindu god
