ग्राम पंचायत सालेभाट के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की कमी के चलते ग्रामीण अपने बच्चों के भविष्य लेकर चिंतित 

Due to the shortage of teachers in the primary school of Gram Panchayat Salebhat, the villagers are worried about the future of their children.

ग्राम पंचायत सालेभाट के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की कमी के चलते ग्रामीण अपने बच्चों के भविष्य लेकर चिंतित

सी.एल.मंडावी खंड शिक्षा अधिकारी केशकाल ने बताया कि सालेभाट शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ विज्ञान संकाय की शिक्षिका को वैकल्पिक रूप से जनपद प्राथमिक विद्यालय सालेभाट में अध्यापन कार्य पूर्ण करने कहा गया है ।

अधिकारी द्वारा कहे गए बात को जनपद प्राथमिक विद्यालय सालेभाट में अध्यनरत विद्यार्थियों से पूछने पर बताया गया कि कोई भी मेडम हमे पढ़ाने के लिए नहीं आते हैं

कोंडागांव जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सालेभाट के जनपद प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या 50 से अधिक है, और विद्यालय में पांच कक्षा संचालित होती है । पूरा विद्यालय केवल एक ही शिक्षक के ऊपर निर्भर है, शिक्षक को शैक्षणिक कार्य करने के साथ साथ विभागीय एवं अन्य शासकीय कार्यों को भी समय पर करना होता है । शिक्षक की कमी को लेकर विद्यार्थियों के पालक भी बहुत ज्यादा अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं ।

शिक्षक की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय केशकाल, जनपद पंचायत केशकाल, जिला कलेक्टर कोंडागांव के समक्ष पहुंच लिखित आवेदन पत्र दिया गया है ।

किन्तु आज पर्यन्त तक शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई है ।

जिससे पालकों एवं ग्रामीणों में नाराजगी के साथ आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है ।

Exit mobile version