विधायक संतराम नेताम के प्रयासों से केशकाल विधानसभा को मिली 6334.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सड़क, पुल व स्कूलों खुलने से गांव का होगा सर्वांगीण विकास- संतराम

कोण्डागांव @ रूपेन्द्र कोर्राम। विधानसभा उपाध्यक्ष और केशकाल विधायक संतराम नेताम ने आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकासखंड केशकाल, फरसगांव व बड़ेराजपुर में अनेकों विकासकार्यों की सौगात दी है।

विधायक के अथक प्रयास से क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे लगभग 6334.11 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल, सड़क, पुल समेत अनेक प्रकार के विकासकार्यो को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। गुरुवार को विधायक संतराम नेताम ने पलना- मारीगांव- कुंदई भंवरडीही मार्ग में 659.50 लाख रुपए की लागत से सेतु निर्माण कार्य, सलना ठेंगपारा मार्ग में 463.56 लाख रुपए की लागत से सेतु निर्माण कार्य, धामनपुरी छिंदली मार्ग में लावाटोरी नाला में 459.34 लाख रुपए की लागत से सेतु निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया है।

Exit mobile version