हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र, छात्राओं ने गेट में ताला जड़कर किया प्रदर्शन

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम लोहरसी के हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर आज सैकड़ो छात्र, छात्राओं छाने स्कूल गेट में ताला जड़ कर जमकर प्रदर्शन किया है, वही छात्रों ने बताया कि स्कूल में कई साल से संस्कृत, रसायन, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों के शिक्षक नही है, छात्रों द्वारा लगातार शिक्षकों की मांग की जा रही थी, लेकिन छात्रों की सुध लेने वाला कोई नही था, आखिरकार आक्रोशित छात्रों ने स्कूल गेट में ताला जड़कर जमकर प्रदर्शन किया।
आपको बता दे कि उक्त स्कूल में कक्षा नवमी और बारहवीं में कुल 257 छात्र छात्राएं हैं और 11 शिक्षक पदस्त हैं। वही मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद पहुँचे और छात्रों को मनाने की कोशिश की वही स्कूल के प्राचार्य मौके से नदारद मिले तो डीईओ ने शोकॉज नोटिस जारी करते हुए पढ़ाई में लापरवाही और समय पर स्कूल नही आने वाले शिक्षको का एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए है, छात्रों की मांग पर कहा कि विषय के शिक्षक व्यवस्था के लिए शासन को पत्र लिखेंगे, डीईओ के समझाइश के बाद छात्रों ने स्कूल गेट का ताला खोल दिया है।



