बच्चो का भविष्य पीएम आवास में
रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर
गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लाक का बीरीघाट पंचायत के आश्रित चचरापारा का प्राथमिक शाला भवन चोरी हो गया है। यकीन मानिए स्कूल भवन चोरी हो गया है यह हम नहीं बल्कि गांव की ग्रामीण और सरकारी दस्तावेज बता रहे हैं। प्राथमिक शाला चचरापारा के स्कूल का नीव 1997 में रखा गया इसके बाद स्कूल भवन तो मिला, लेकिन स्कूल भवन जर्जर होने के बाद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने शुद्ध लेना मुनासिब नहीं समझा हालत यह है कि आज नोनीहाल बच्चे अपने भविष्य करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए भवन पर आश्रित है।
22 दर्ज संख्या वाले चचरापारा प्राथमिक शाला भवन नहीं होने से स्कूल के बच्चे अब गांव की गुनाबाई यादव के प्रधानमंत्री आवास पर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विगत तीन वर्षों से पीएम आवास में स्कूल का संचालन हो रहा है, लेकिन अब तक जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालत तो यह है कि बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन के लिए भी झोपड़ी बनाकर मध्यान भोजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसा नहीं है कि इस बारे ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत ना करवाया हो अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारीओ के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।
सरकार शिक्षा को लेकर सरकार भले बड़े-बड़े बात करती हो लेकिन दूरस्थ क्षेत्र में इन दावों की पोल खुल जाती है। स्कूल जतन योजना के तहत सरकार करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा दी है, लेकिन चचरापारा स्कूल के लिए के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं देना यह समस्या पड़े हैं। हालांकि इस पूरे विषय पर मैनपुर विकासखंड के शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा से हमने जब फोन पर बात की तो उन्होंने मामले से अवगत होना तो बताया, लेकिन निर्माण कम उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं होना बात कर पल्ला झाड़ लिया एवं अपनी सभी जिम्मेदारी कलेक्टर के ऊपर ठोक दिया बहरहाल देखना होगा की चचरापारा प्राथमिक शाला के नौनिहाल बच्चों को कब तक स्कूल भवन मिलता है।
