आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियांबद। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी गांव में रहने वाले एक शख्स ने दरिंदगी की हद पार करते हुए अपने दो साल के मासूम बच्चे के सामने बर्फ तोड़ने वाला पेचकस (स्क्रू ड्रायवर) से अपने पत्नी के गले मे घोंपकर हत्या कर दी।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतिका का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई पुलिस।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम नुमेश साहू (उम्र 30 साल) है जो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डोंगरी गांव का रहने वाला है और बर्फ गोला बेचने का काम करता है। वही कल दोपहर करीब 2 बजे जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम भैंसतरा के जंगल में अपनी पत्नी फूलेश्वरी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपी पति दो साल के मासूम बेटे को लेकर जिले के मैनपुर थाना में सरेंडर करने पहुंचा तो थाने में हड़कंप मच गया। लेकिन घटना गरियाबंद के कोतवाली क्षेत्र में हुई थी, जिस कारण मैनपुर पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारी को दी. जिसके बाद गरियाबंद पुलिस आरोपी के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आ गई।
घरेलू विवाद में दिया हत्या को अंजाम :
पुलिस के जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि साल भर पहले किसी घरेलू विवाद के चलते उसका उसकी पत्नी फूलेश्वरी के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मामला गरियाबंद सिविल कोर्ट में चल रहा था, जबकि फूलेश्वरी अपने मायके ग्राम बेनकुरा में रह रही थी। कोर्ट में मामले की सुनवाई थी. मामले में वकील ने दोनों को आपस में राजीनामा कर मामले को खत्म करने की सलाह दी थी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दफा समझाने के बाद फूलेश्वरी राजीनामा के लिए तैयार हुई, लेकिन वह इसके एवज में पैसों की मांग कर रही थी। इसके बाद आरोपी द्वारा उसे मानाने के लिए जंगल घुमाने भी ले गया, लेकिन बात नहीं बनी. इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और तैश में आकर उसने अपनी बाइक की डिक्की में रखा बर्फ तोड़ने वाला पेचकस (स्क्रू ड्रायवर) निकाला और फूलेश्वरी के गर्दन पर वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान मृतिका ने अपने दो साल के मासूम बेटे के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
