स्वास्थ

सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीये, मिलेंगे गजब के फायदे

हेल्थ न्युज। अगर आप रुटीन में सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी शहद डालकर पीते हैं तो इससे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें क्योंकि वजन को कंट्रोल करने में भी शहद पानी आपकी मदद करेगा। स्किन के लिए शहद फायदेमंद है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। खासतौर से सर्दी जुकाम में शहद पानी काफी असरदार साबित होता है। गर्म पानी में शहद डालकर पीने से शरीर तरोताजा रहता है और इससे एनर्जी आती है। खाली पेट शहद पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और पाचन में सुधार आता है। जानिए गर्म पानी में शहद डालकर पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

गर्म पानी में शहद डालकर पीने के फायदे

वजन घटाने में मदद-

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ शहद पीते हैं तो इससे आपके वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। खासतौर से जब आप इसमें नींबू और मिला लेते हैं को ये पानी बॉडी को डिटॉक्स करने वाला बन जाता है। शहद मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से वजन घटाना काफी आसान हो जाता है। इससे आप सुबह काफी फ्रेश फील करेंगे।

पाचन बनाए बेहतर- 

जब आप रोजाना सुबह गर्म पानी और शहद पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इस पानी से पेट खराब होने से बचता है, जिससे खाने को पचाना आसान हो जाता है। अगर आप खाने से पहले पानी में शहद डालकर पीते हैं तो इससे खाना आसानी से पच जाता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए-

शहद हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। शहद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं तो शरीर को स्वस्थ बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शहद शरीर को बाहरी कारकों से लड़ने में मदद करता है जिससे आप सीजनल बीमारियों और संक्रमणों से बच सकते हैं। शहद को एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो कई विटामिन और मिनरल का अच्छा सोर्स है।

बॉडी को डिटॉक्स करे- 

शहद आपके शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र में मदद और किडनी हेल्थ में सुधार लाता है। पैनक्रियाज के फंक्शन में मदद करता है। जिससे आपकी ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है।

स्किन को बनाए ग्लोइंग- 

शहद और गुनगुना पानी पीने से स्किन क्लीन होती है और अंदर से चमक आती है। ये दोनों चीजें रंगत में सुधार लाने में भी मदद करती हैं। कील मुहांसों की समस्या इससे कम होती है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी शहद का इस्तेमाल किया जाता है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button