नेहरू आर्ट गैलरी में डॉ. नन्दिता राजश्री की एकल चित्रकला प्रदर्शनी “कथा” का आयोजन
Dr. Nandita Rajshree's solo painting exhibition "Katha" organized at Nehru Art Gallery

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में डॉ. नन्दिता राजश्री की समकालीन एक्रेलिक पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी “कथा” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन 13 अक्टूबर 2025 को संध्याकाल 5.30 बजे मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार द्वारा किया जाएगा।
डॉ. नन्दिता राजश्री, जो समकालीन कला की क्षेत्र में सक्रिय हैं और मूलतः कवयित्री हैं, ने अपने चित्रों में शब्दों और रंगों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत रूप दिया है। उनकी चित्रकला में लोकचित्रों का समावेश और विशेषकर मिथिला या मधुबनी शैली का प्रभाव प्रमुख रूप से देखा जा सकता है। पूर्व में भी डॉ. नन्दिता राजश्री की संयुक्त प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी है। प्रदर्शनी में डॉ. नन्दिता की एक्रेलिक पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी 13 से 15 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी, और प्रतिदिन संध्या 05ः30 बजे से रात 08ः30 बजे तक जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आधुनिक और पारंपरिक कला का संगम और चित्रों के माध्यम से कथात्मक और भावनात्मक अनुभव दर्शकगण प्राप्त कर सकेंगे।



