डॉक्टर की लापरवाही से गई युवक की जान, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
Doctor's negligence led to death of a young man, family pleads for justice

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्का गोदर में एक परिवार का सुख-चैन तब उजड़ गया, जब इलाज के दौरान सूरज केवट (पति–गुलाबकली केवट) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने रामा हॉस्पिटल, नारीबारी थाना शंकरगढ़ (चाकघाट बॉर्डर) के डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही और धन उगाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार, सूरज केवट को दाहिने पैर की जांघ में दर्द और सूजन की शिकायत थी। घरेलू उपचार से आराम न मिलने पर 29 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 3 बजे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसी रात 10 बजे ऑपरेशन किया गया।
पहले ऑपरेशन के बाद हालत सामान्य थी और सूरज बात भी कर रहे थे। लेकिन 3 और 4 नवंबर को डॉक्टर ने दोबारा ऑपरेशन किया, जिसके बाद रात करीब 2 बजे उनकी अचानक मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद डॉक्टर ने शव को जल्द घर ले जाने का दबाव बनाया, इलाज की पर्चियां तक नहीं दीं और कहा गया— “शव को अब घर ले जाइए,
परिवार का कहना है कि इलाज के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए, और अब डॉक्टर अपने लोगों के जरिए धमकी भिजवा रहा है कि पैसे ले लो नहीं तो केस में फंसा देंगे।
घटना की सूचना जनेह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम त्योंथर अस्पताल में कराया, पर अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
शोकग्रस्त पत्नी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा
“मेरे पति की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। मुझे और मेरी बच्ची को न्याय चाहिए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।”



