हमर प्रदेश/राजनीति

कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन : कांग्रेस पार्टी 75 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में 75 प्लस के लक्ष्य को लेकर चल रही है। जहां रविवार को आयोजित कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में एकजुटता पर जोर दिया गया। वहीं सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, और कहा कि 15 साल में भाजपा की सरकार कुछ नहीं कर सकी है। इसलिए धर्मांतरण के विषय को आगे ला रही है। वहीं सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भूपेश सरकार के नीति और कार्यप्रणाली पर जम कर तारीफों के पुल बांधे।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में आगे कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती रही है, लेकिन राम वन गमन पथ के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरेक व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई है। इसका लोगों को फायदा मिल रहा है। प्रदेश में पार्टी 75 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है। जबकि भाजपा की सीटें 14 रह पाएगी, यह भी तय नहीं है। प्रदेश प्रभारी शैलजा ने सम्मेलन में भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो किसानों के प्रदेश से आती है। वहां भी भूपेश सरकार की योजनाओं की खूब चर्चा हो रही।

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल को याद किया, और कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि है। अपने साथ संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि स्व. शुक्ल उनके पिता तुल्य थे। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने, और 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की नसीहत दी।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उन्हें डॉ. महंत ने ब्लॉक अध्यक्ष बनाया था, आज यह भी संयोग है कि उनके साथ मंच साझा करने का अवसर मिल रहा है। मरकाम ने आगे कहा कि ऐसा सिर्फ कांग्रेस में ही संभव है। सरकार की योजनाओं से गांव, मजदूरों, युवाओं, और आदिवासी समाज के लोगों के बीच अच्छा माहौल बना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा, और कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। सम्मेलन को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया और विधानसभा चुनाव के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अपनी बातें रखीं और कार्यकर्ताओं को कमर कस कर चुनाव में मेहनत करने और 75 प्लस के आंकड़े को पार करने के लिए चार्ज किया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button