सीएम हेल्पलाइन में ज़िला पंचायत रीवा को प्रदेश में दूसरा स्थान

रीवा @ सुभाष मिश्रा। जिला पंचायत सीईओ आईएएस डॉ सौरभ सोनवणे के कुशल मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन माह जून की शिकायतों के निराकरण में जिला पंचायत ने प्रदेश स्तर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान में रहते हुए A ग्रेड प्राप्त किया हैं।
पर्यवेक्षण में ग्रेडिंग में कुल प्राप्त शिकायत 1182 में से संतुष्टि के साथ बंद शिकायत वेटेज 50.25%,50 दिवस से अधिक लंबित शिकायत वेटेज 18.77%, निम्न गुणवत्ता शिकायत वेटेज 10%,नोट अटेंडेंट शिकायत वेटेज 9.99%,कुल स्कोर 89.01 और रेटिंग A रहीं। अर्जित उपलब्धियों के लिये डॉ सोनवणे ने सभी जनपद सीईओ को सीएम हेल्पलाइन योजना प्रभारियों और ज़िला पंचायत के साथ साथ प्रभारी अधिकारी जनपद समस्त सीएफटी प्रभारी कम्प्यूटर ऑपरेटर सचिव एवं सहायक सचिव समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा सराहनीय कार्य किया मैं धन्यवाद करता हूं।संतुष्टि पूर्ण निराकरण का प्रयास जारी रखनें सर्वसंबंधित को निर्देशित किया गया अगली बार प्रदेश में प्रथम स्थान की कोशिश करेंगे।



