जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर ने किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंच सुलझाई समस्या
District Panchayat President Gauri Shankar reached the Tehsil office with the farmers and resolved the problem

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
देवभोग_ एक ही नाम के दो गांव के पेंच में फंसा था किसानों का पंजीयन, अमलीपदर तहसील की आईडी के बजाए मैनपुर तहसील की आईडी में हो रहा था फॉरवर्ड।जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर ने किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंच सुलझाई समस्या।
अमलीपदर तहसील स्थित सालेभाठा ग्राम में 80 से ज्यादा किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन में तकनीकी समस्या आ गया है।गांव की आईडी पंजीयन पोर्टल में 0002 है लेकिन जैसे ही पंजीयन के लिए लॉगइन करते थे वह मैनपुर तहसील स्थित सालेभाठा जिसकी आईडी 0068 में शो होता था।गांव की ऑनलाइन अदला बदली के चलते किसानों के रकबे की स्थिति शून्य हो जाती थी,जिसके चलते अब तक ग्रामीणों का एग्रीस्टेक नही हो रहा था।किसान समस्या को सुलझाने थक चुके थे।मामले की जानकारी अपने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जो जिला पंचायत अध्यक्ष है गौरी शंकर को दिया।गुरुवार को गौरी शंकर ने किसानों के साथ अमलीपदर तहसील कार्यालय पहुंच ,तहसीलदार सुशील भोई को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।एसडीएम तुलसी दास मरकाम से लगातार बात कर दो तहसीलों के पेंच में फंसे तकनीकी समस्या को हल कराया।प्रकिया दोपहर 1 बजे शुरू हुई तो देर रात तक चलता रहा।दो तहसीलों के बीच समन्वय बना कर तकनीकी समस्या दूर तो हुई पर पंजीयन का सिलसिला शुरू हुआ।तहलीदार भोई ने चौकस सेंटर ऑपरेटरों को गांव में तैनात किया जो आज रात में भी पंजीयन का काम करेंगे।

मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने कहा कि किसी भी हाल में किसानों के मामले में तकनीकी समस्या बरदाश्त नहीं किया जाएगा।इसे अफसरों को समय रहते सुधार कर लिया जाना चाहिए,ताकि किसानों को अपनी मेहनत की उपज बेचने में कोई समस्या न आए।

तहलीदार सुशील भोई ने बताया कि गांव के अब तक 38 किसानों के पंजीयन अप्रूवल किया गया है।ऐसा नहीं की सभी किसानों के पंजीयन में समस्या आ रहा है,यह रेंडमली हो रहा है।वंचित किसानों की सूची बनाई जा रही है।कल तक सभी का पंजीयन कर लिया जाएगा। तकनीकी त्रुटि के बजाए तकनीकी ज्ञान के अभाव में भी कुछ ऑपरेटरों से चूक हो रही है,जिसे दूर कर ली जाएगी।



