छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

फरसगांव में हुई वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय जिला स्तरीय संयुक्त बैठक

कोंडागांव। फरसगांव 1 सितम्बर को छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला कोंडागांव और छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला कोंडागांव के तत्वावधान में जिला स्तरीय संयुक्त बैठक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय फरसगांव में हुई। बैठक ऐजेंडा संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों के उपर हो रहे विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और अध्यक्ष महोदय जी के अनुमति मिलने पर अन्य विषयों पर भी चर्चा की कई। बैठक के अध्यक्ष एस. आर. सोरी जिला अध्यक्ष के अनुमति से बैठक कार्यवाही शुरू की।

संगठन को मजबूत करने के लिए जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित किया गया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों के उपर हो रहे विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई,संघ के माध्यम से कर्म चारी अधिकारीयों के विभिन्न समस्याओं की मांग पर चर्चा हुई एवं प्रमुख मांगों पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव लिया गया । मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, एवं कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम संयुक्त संचालक कृषि बस्तर संभाग जगदलपुर और उप संचालक कृषि जिला कोंडागांव को प्रमुख मांगों के संबंध में संघ के माध्यम ज्ञापन सौंपने लिए निर्णय लिया गया है।

जिला स्तरीय बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी एस.आर. सोरी जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र नेताम उपाध्यक्ष, वरूणा विकास सोनवानी, धनेश मंडावी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला कोंडागांव, एस. के. सोना सदस्य, नवल मरकाम सदस्य, आलोक यादव प्रवक्ता, रमेश मरकाम सदस्य, संतोष ठाकुर सदस्य, कन्हैयालाल जैन, सदस्य स्वास्तिक कुमार जैन मीडिया प्रभारी, आशीष नेताम सदस्य, रविन्द्र तिवारी सदस्य, सोमेश्वर साहू, ब्लाक अध्यक्ष कोंडागांव, तेज लाल यादव सदस्य, महेश पाण्डे सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुआ। अंत में सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष एस आर सोरी के द्वारा धन्यवाद देते हुए संघ के बायलाज अनुसार हम सबको चलना है, और अपने मूल हक और अधिकार के लिए संगठन को मजबूत बनाना है, बैठक की समाप्ति की घोषणा वरूणा विकास सोनवानी जिला सचिव के द्वारा किया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button