बलरामपुर/ (शोएब सिद्दिकी) जिला अस्पताल में कुछ माह पूर्व भर्ती एक महिला द्वारा अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर मृतका के परिजन दीपक यादव के साथ पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मामले को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से चर्चा की, जिसके बाद जांच का आश्वासन मिलने पर भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई।
बताया गया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मुलाकात कर परिजनों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक मांगे पूरी करने का आश्वासन दिए जाने के बाद तहसीलदार सुनील गुप्ता की मौजूदगी में परिजनो को नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते, बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष (जनपद सदस्य) समीर सिंह देव, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कृपा शंकर, संजीत राजा चौबे, अमित यादव, आशीष, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
